Add To collaction

हमारा आंगन-हमारे बच्चें -02-Feb-2023

कविता -हमारा आंगन -हमारे बच्चें


हमारा आंगन -हमारे बच्चें
निपुण बनेंगे होंगे अच्छे। 

शिक्षा के सुंदर आंगन में
सभी विद्यालय के प्रांगण में। 

खुशबू से ये महकाएंगे
फूलों के बन सुंदर गच्छे। 

खेलेंगे किलकारी भरके 
बुनियादी शिक्षा को पढ़के। 

पूरे होंगे अरमान सभी के
घर समाज सरकार सभी के। 

आओ सींचे पौधे प्यारे
नन्हें मुन्ने न्यारे न्यारे। 

देश के अपने भविष्य यही हैं
तारें चंदा आदित्य यही हैं। 

जागो जागो मात पिता सब
भेजो बच्चे विद्यालय अब। 

रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी अम्बेडकरनगर यू पी 


   13
5 Comments

Milind salve

06-Feb-2023 07:31 PM

👌👌

Reply

Gunjan Kamal

05-Feb-2023 02:14 PM

शानदार प्रस्तुति 👌

Reply

अदिति झा

03-Feb-2023 10:56 AM

Nice 👍🏼

Reply