Shailja Gupta

Add To collaction

बोले हम अभिमान से हिन्दी......



बोले हम अभिमान से हिन्दी....


हिंदी सुंदर  भावों  की  भाषा
हम सब  के उद्गारों  की भाषा
सहज  सरल  शब्द  संयोजन
वेद-  पुराण ,ग्रंथों  का  सृजन
संस्कृत  से  हुआ   उद्दीपन
हैं  यह  संस्कारों  की  भाषा
विनम्र नमस्कारों  की  भाषा
पूरब से पश्चिम तक विस्तारित
सिंधु-शिवालय तक आच्छादित
नदियां की धाराओं सी बहती
हर भारतीय उद्घोष में सजती
निर्मलता हर कंठ समाए
साहित्य नित सृजन करवाए
शान से हम हिन्द कहलाएँ
मातृभूमि के गौरव गान गाएँ
शान से हिन्दी दिवस मनाएँ
जन गण मन के गान में हिन्दी
बोलें हम अभिमान से
हिन्दी अपनी शान से।।
शैलजा☘️


   6
7 Comments

Zakirhusain Abbas Chougule

15-Sep-2021 12:29 AM

Nice

Reply

Swati chourasia

14-Sep-2021 06:36 PM

Very beautiful 👌👌

Reply

Shailja Gupta

14-Sep-2021 10:00 PM

धन्यवाद 🙏

Reply

Seema Priyadarshini sahay

14-Sep-2021 04:10 PM

वाह

Reply

Shailja Gupta

14-Sep-2021 10:00 PM

धन्यवाद 🙏

Reply