लेखनी प्रतियोगिता -12-Feb-2023 भारत माता का परिवार
शीर्षक-भारत मां का परिवार
भारत माता की है जुबानी,
हम तुमको सुनाते कहानी,
भारत माता की बात सुनानी।
भारत मां के 28 संतान,
गोवा हरियाणा राजस्थान,
गोत्र उनका कहलाता राज्य।
सभी भाइयों के हैं रक्षक,
राजधानी सभी बनी अंगरक्षक,
भारत माता का सजे उपवन।
राजस्थान की जयपुर,
उड़ीसा की भुनेश्वर,
इस तरह सभी के अंगरक्षक।
गोवा सबसे छोटा बेटा,
सबसे सुंदर कहलाता,
पर्यटकों का स्थल बताया।
सबसे बड़ा बेटा राजस्थान,
क्षेत्रफल में उसका प्रथम स्थान,
भारत मातु के है संतान।
भारत माता के प्रिय सदस्य,
अंडमान निकोबार दिल्ली दमन,
गोत्र इनका केंद्र शासित प्रदेश ।
मैन सदस्य भारत मां का हम बताते,
नई दिल्ली उसको कहते ,
राजधानी उसको बताते।
सबसे बड़ा सदस्य बताते,
लद्दाख नाम उसका पड़ा,
क्षेत्रफल में पहला स्थान रखता।
सबसे छोटा सदस्य का नाम बताते,
लक्ष्यदीप वो कहलाते,
क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर बताते।
भारत मां की बात निराली,
लगती है मेरी मां प्यारी,
एकता का पाठ सिखाती।
सबकी अपनी अपनी बोली,
फिर भी बने हमजोली,
अनेक भाषाओं की सुनाती लोरी।
वेशभूषा धर्म सबका,
जात पात सब अपना अपना,
फिर भी एक प्रेम है सबका।
भारत माता के गुणगान गाती,
कहलाती है वह जगत दात्री,
भारत मां के सभी हिंदुस्तानी।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
डॉ. रामबली मिश्र
13-Feb-2023 03:13 PM
👌👌👌
Reply
madhura
13-Feb-2023 03:12 PM
nice
Reply
Punam verma
13-Feb-2023 08:58 AM
Very nice
Reply