Rajan tiwari

Add To collaction

इश्क़ में हम तो गए हैं काम से

2122-2122-212

इश्क़ में हम तो गए हैं काम से,
और वो सोया किये आराम से//1

हाले दिल कैसे कहें तुमसे सनम,
तुम ख़फ़ा हो जाते हो *पैग़ाम से//2
                              *संदेश/ मैसेज

इम्तिहाँ का खौफ मत दिखलाइये,
कौन डरता है यहां परिणाम से//3

गुठलियां क्यों आप गिनते हो भला,
आपको मतलब है केवल आम से//4

अब सज़ा का ख़ौफ़ भी जाता रहा,
रोज़ मिलते हैं नए इल्ज़ाम से//5

साथ देने का अगर वादा करो,
चंद लम्हे छीन लें *हंगाम से//6
                        * वक़्त/समय

दर-ब-दर की ठोकरें खाते फिरे,
सुर्ख़ आंखें ^लब हैं *तिश्नाकाम से//7
               ^होंठ    * प्यासे

सांस 'राजन' आते जाते कह रही,
जी रहे हैं बस तुम्हारे नाम से//8

     
      'राजन'
   इंदौर (म.प्र.)
7898897777

   11
0 Comments