Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -17-Feb-2023 जिंदगी में नया शोर

शीर्षक जिंदगी में नया शोर


भोर की छाई लाली,
सुबह लगती निराली।

छट रही है घटाएं,
जगत में उजास फैलाएं।

दिनकर लाता एक नई सुबह,
मन में नयी आस का करता उदय।

आलस का करके त्याग,
करो नये दिन की शुरुआत।

मन में लाती ताजगी,
पहली किरण की ऐसी सादगी।

परीक्षण को तुम अपनाओ,
आलस को दूर भगाओ।

रवि देता हमको सीख,
जीवन की सिखाता रीत।

निरंतर है तुमको बढ़ना,
कभी न पथ में तुमको रुकना।

हर शाम के बाद आती नयी भोर,
लेकर आती जिंदगी में नया शोर।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा"प्रिया "


   18
6 Comments

Gunjan Kamal

18-Feb-2023 11:10 PM

बहुत खूब

Reply

Renu

18-Feb-2023 06:47 PM

👍👍🌺

Reply

Abhinav ji

18-Feb-2023 08:38 AM

Very nice 👍

Reply