Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -18-Feb-2023 तांडव नृत्य

शीर्षक-तांडव नृत्य

 भगवान शिव की बात बताएं,
नृत्य तांडव की बात सुनाएं,
जग जग में यह गाथा फैलाएं।

क्रोध तब शिव को आए,
लाल हो जाती उनकी आंखें,
संपूर्ण ब्रह्मांड लगे कांपने,
ना आता कोई उनके सामने।

सती ने जब देखा शिव का अपमान,
सती ने यज्ञागि्न में किया दाह,
देखते रह गए सभी भगवान।

मचा सारे जहां में कोहराम,
शिव हुए क्रोध में पागल,
दक्षराज का सर धड़ अलग किया।

लेकर सती को गोद में,
करने लगे तांडव नृत्य,
पूरा ब्रह्मांड हुआ भयभीत,
निकालो कोई उपाय उचित।

भगवान विष्णु ने उपाय सोचा,
सुदर्शन चक्र से टुकड़ों में कटी सती मां
जब गिरा पार्थिव शरीर वहां,
शक्ति पीठ की हुई स्थापना।

जब पूरा शरीर कट गया,
महादेव का क्रोध शांत हुआ,
सभी देव की हटी चिंता।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   19
6 Comments

Renu

19-Feb-2023 06:17 PM

👍👍🌺

Reply

बहुत खूब

Reply

लाजवाब लाजवाब

Reply