जीवन-उद्देश्य
जीवन-उद्देश्य
उद्देश्य
हार से जीत से कुछ न लेना हमें,
बस लगन चाहिए ज़िंदगी के लिए।
देख,काशी में काबा में रखा है क्या-
बस किशन चाहिए वंदगी के लिए।।
है ये दुनिया का कितना बड़ा दायरा!
इक से इक बढ़ के दौलत नशीं हैं यहाँ।
पर हमारा न दौलत से नाता कोई -
बस किरन चाहिए रौशनी के लिए।।
कुछ को शोहरत की रहती यहाँ लालसा,
कुछ को रहता नशा यार-दिलदार का।
हमको चहिए न दुनिया की कोई खुशी-
बस नमन चाहिए हर खुशी के लिए।।
लोग दुनिया के अपनों में मशगूल हैं,
चैन-अम्नो-ख़ुशी से ये महरूम हैं।
मर मिटे दूसरों पर ये सीखा नहीं-
बस, 'करन' चाहिए बानगी के लिए।।
लाख कोशिश किया हमने सुलझाने की,
ज़िंदगी उलझनों में उलझती गयी।
उलझनों से न कोई बचा है यहाँ-
बस,मनन,चाहिए रुख़्सती के लिए।।
चैन चित में नहीं,चैन दिल में नहीं,
लगते बाहर से केवल वो जानो सुखी।
वाह्य आडम्बरों से जो नफ़रत करे-
बस वो मन चाहिए सादगी के लिए।।
सबके महले-दोमहले बहुत हैं यहाँ,
पर जो देखा तो कोई नहीं है सुखी।
लोग रहते हर इक पल परेशाँ यहाँ-
बस,लगन, चाहिए ज़िंदगी के लिए।।
©डॉ0हरि नाथ मिश्र
ओ919446372
Abhinav ji
23-Feb-2023 09:11 AM
Very nice 👌
Reply