लेखनी प्रतियोगिता -23-Feb-2023 ढलती साथ देती सीख
विषय-सांझ
शीर्षक-ढलती सांझ देती सीख
ढलती सांझ सिखाती कुछ बात,
हे मनुष्य! मन से ना हार।
जमीन पर कर आराम,
आसमान को अब निहार।
गगन की देख राह,
चांद तारों से कर बात।
हंसते-हंसते कटेगी रात,
देखिए यह हमारा साथ।
क्या होता जीवन में प्रकाश,
सिखा देता अंधेरे का राज।
काली घटा लाई अमावस्या,
पथ दिखलाता पूर्णिमा।
कभी ना तुम हारना,
जुगनू यही सिखाता।
घने अंधेरे में वो,
शान से चमकता वो।
अंधेरे को चीरकर है चलना,
मुसीबतों से कभी ना मुड़ना
जब भी छाता सांस का तिमिर,
नयी बेला में आता मिहिर।
जगाना अपने मन में आस,
हर परीक्षा को करना पास।
करते रहो परिश्रम,
जीवन होगा सफल।
लेखिका प्रियंका भूतड़ा प्रिया
Alka jain
01-Mar-2023 07:10 PM
Nice 👍🏼
Reply
सीताराम साहू 'निर्मल'
24-Feb-2023 02:44 PM
बहुत खूब
Reply
अदिति झा
23-Feb-2023 06:40 PM
Nice 👍🏼
Reply