Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -03-Mar-2023 राधा कृष्ण की होली

शीर्षक-राधा कृष्ण की होली
राधा कृष्ण की हमजोली
देखो खेल रहे होली।

बरसाने में मचा शोर,
हिय में नाचे मोर।


कृष्ण मारे पिचकारी,
राधा अब शरमाई।

रंगों की भरी है झोली,
राधा की भिगोए चोली।

चलो देखने बरसाने,
 अबीर रंग सजाने।

गोपी संग राधा खेले होली,
ऐसी है बरसाने की छोरी।

रंग सजे धमाल मचे,
ढोल मंजीरा बजे।

कृष्णा की बांसुरी बजे,
 राधा के हिय में सजे।

देखो गोकुल वाले नाचे,
भांग पीकर धूम मचाए।

आए हैं कृष्ण मुरारी,
बजाते हैं मधुर बांसुरी।

चमन में सुमन खिले,
टेशू के रंग उड़े।

रंगीला हुआ बरसाना रे,
देख-देख मन हर्षाता रे।

 चलो रे चलो बरसाने,
कान्हा हमको बुलाते।

होली वहां की रिझाती,
कृष्णा की बांसुरी बुलाती।

कृष्ण राधा की हमजोली,
गोकुल बरसाने की हैं टोली।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया

   19
9 Comments

Gunjan Kamal

04-Mar-2023 06:32 PM

सुंदर प्रस्तुति

Reply

Ajay Tiwari

04-Mar-2023 08:56 AM

Very nice 👌

Reply

Punam verma

04-Mar-2023 08:17 AM

Very nice

Reply