लेखनी कहानी -08-Mar-2023 ग़ज़ल होली
ग़ज़ल होली
सजाने प्रीत हर दिल में रंगीली आ गई होली।
बहाने प्रीतमय नदिया हठीली आ गई होली।
बसंती हो गया मौसम फ़िजा बिखरी बहारों में,
कली कोपल भ्रमर गुंजित छबीली आ गई होली।
सज गये बाग में किसलय रश्मि गिरती गुलाबों पे,
कुहुक कोयल दिवानी की सुरीली आ गई होली।
हरे, नीले, गुलाबी, लाल रंगों से सजी दुनिया,
सजाने प्रेम रस गहरा रसीली आ गई होली।
मिटाते भेद मानव के दिलों में प्यार का बंधन,
हंसी रंगीन मुखड़ों की ठिठोली आ गई होली।
सज गई नेह मधु शाला, पिलाने जाम आए हैं,
थिरकती, झूमती 'अलका' सजीली आ गई होली।
अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी'
लखनऊ उत्तर प्रदेश।
स्व रचित मौलिक व अप्रकाशित
@सर्वाधिकार सुरक्षित।
अदिति झा
09-Mar-2023 06:27 PM
Nice 👌
Reply
Muskan khan
09-Mar-2023 06:16 PM
Nice
Reply
Alka jain
09-Mar-2023 04:40 PM
Nice 👍🏼
Reply