Add To collaction

स्त्री

नारी क्या है जटिल पहेली खुद भी खुद को नहीं जानती..
सबला है पर जानबूझकर, खुद को सबला नहीं मानती...

सृजन उसी से पोषण उससे पालन भी उसके ही दम से..
क्या जीवन जीना संभव था बिन उसके ज्यादा या कम से..

वो तुम सा ही खुद को जीती, प्रेम न होता रार ठानती...
सबला है पर जानबूझकर, खुद को सबला नहीं मानती...

निर्मल सरिता जानबूझकर खारे सागर में मिल जाती..
हम सी होती खुद पर दंभित अपना ना अस्तित्व मिटाती..

सागर क्या, कुछ भी ना होता मेघ घटा ना छत्र तानती...
सबला है पर जानबूझकर, खुद को सबला नहीं मानती...

सब शक्ति का श्रोत वही है, मां दुर्गा महाकाली वो है..
ज्ञान श्रोत आधार सरस्वती, कमनीया मधु प्याली वो है..

हम को धरती, जनती, मरती  तब भी हम पर श्रेय वारती..
सबला है पर जानबूझकर, खुद को सबला नहीं मानती...

   7
1 Comments

mrityunjay sharma

19-Mar-2021 12:54 PM

nice

Reply