गौरैया दिवस
विश्व गौरैया दिवस-पर्यावरण नवण प्रणाम।।
*गौरैया दिवस*
आज चेत्र बदी चवदस विक्रमी संवत् 2079 सोमवार तदनुसार 20मार्च, 2023 को गौरैया दिवस पर एक विशेष लघु आलेखः- सर्वविदित है कि हरवर्ष 20 मार्च का दिन विश्व गौरैया दिवस के रूप में मनाया जाता है। नन्हीं चिड़िया गौरैया के संरक्षण हेतु देश अर दुनिया के लोगों को जागरूक करने के लिए ही ये दिवस मनाया जाता है। विश्व गौरैया दिवस मनाने की शुरुआत 20 मार्च साल 2010 में हुई थी। उसके बाद 20 मार्च को आई लव स्पैरो थीम के साथ हर वर्ष विश्व गौरैया दिवस मनाया जा रहा है।
प्रतिदिन प्रातः घरों के आसपास मधुर चीं-चीं प्राकृतिक चहचाहट करने वाली गौरैया अब कभी कभार ही दिखाई देती है मगर चहचाहट ना के बराबर है। इसका कारण तीव्रता से विलुप्त होते जाना है। इस प्रजाति की छोटी आकार वाली खूबसूरत पक्षी का कभी घरों में बसेरा होता था। घरों की कच्ची छत्त में घौंसला बनाया करती थी। सभी बच्चे बचपन से इन्हें से देखते हुए बड़े हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान में गौरैया पक्षी की होंद अर अस्तित्व पर बहुत ही बुरी तरह से खतरा मंडरा रहा हैं।
आरम्भ से कई देशों के लोग भिन्न गतिविधियों और जागरूकता इवेंट आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे है।
*खूबसूरत पक्षी गौरैया का परिचय:*
इस गौरेया पक्षी को पासेराडेई परिवार का सदस्य कहा जाता है। कुछ लोग इसे वीवर फिंच परिवार के सदस्य भी कहते हैं। उनकी क्लैरई 14 से 16 अलंकृत है। इनका वजन मात्र 25 से 32 ग्राम होता है। एक वक्त में गौरैया पक्षी कम से कम तीन अण्डे (बच्चे) होते हैं। गौरेया पक्षी आमतौर पर झुंड में रहते हैं तथा कीड़े मकौड़े अर साबुत अनाज, फल, फूल आदि खातीं है।
तेजी से घटती गौरैया की प्रजाति को देखते हुए 2010 में विश्व गौरैया दिवस की शुरुआत की गई थी। लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरैया बचेगी पर्यावरण बचेगा।
©®
--
'कवि पृथ्वीसिंह बैनीवाल बिश्नोई'
राष्ट्रीय सचिव, जेएसए, बीकानेर,
लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, हॉउस नं. 313,
सेक्टर 14 (श्री ओ३म विष्णु निवास) हिसार
(हरियाणा)-125001 भारत
फोन नंबर-9518139200,
व्हाट्सएप-9467694029
shweta soni
24-Mar-2023 12:36 PM
बहुत सुंदर 👌👌
Reply
अदिति झा
23-Mar-2023 12:28 AM
Nice 👍🏼
Reply
shahil khan
22-Mar-2023 09:01 AM
nice
Reply