Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -21-Mar-2023 प्रेमिका के भाव

रमा छंद
विषय-भावना
शीर्षक-प्रेमिका के भाव
नयन सजल लिखते कविता, हिय भावना बहे धार।
अब वियोग सहा न जाता, बिछड़न कटार हो पार।।

तेरी यादें भरे नयन, सूखे उपवन हैं आज।
शीघ्र सजन तुम आओ अब, मेरी रखना  तुम लाज।।

कंगन काजल सजा रही, करू आज मैं श्रृंगार।
मन में शोभती भावना, प्रणय बहे अब उद्गार।।

सजन पलक आज बिछाती, प्रणय सजा है मम माथ।
चुनरी ओढ़ी लाल अभी,   देना मेरा तुम साथ।।

हिय सरिता सी भावना, मनवा जगती है आस।
खिले चमन में है टेसू, सजनी करती अब रास।।

अटल अचल है प्रेम सदा, विमल सलिल होता प्यार।
शोभित तरुणी हृदय आज  है, बने जगत का अब सार।।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया

   17
7 Comments

Renu

22-Mar-2023 08:27 PM

👍👍💐

Reply

बहुत बेहतरीन 👌👌👏👏

Reply

सुन्दर सृजन

Reply