Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -31-Mar-2023 अंधेरी रात देती सीख

निर्मला छंद
विषय-अंधेरी रात
शीर्षक-अंधेरी रात देती सीख

हुई अंधेरी रात, छाई है चाॅंदनी।
जगत पहले अनुराग, बनी जगदायनी।।

बहे जहाॅं में ओज, गा सरिता रागिनी।
सभी दिशा मधुर तान, छटे काल यामिनी।।

जहाॅं में आया चाॅंद, गाती है सारिका।
हुई घनी रात आज, दिखे गगन तारिका।।

हमें सदा देती सीख, हो जुगनू  सर्वथा।
बनो तुम प्रकाशवान, मिटती सारी व्यथा।।

रखो तुम मन में आस, तम से मत भागना।
कभी नहिं मानो हार, करें मनुष सामना।।

सुगम अपनाओ मार्ग, बने रात कामिनी।
छटे अंधेरी रात, दमके नभ दामिनी।।

करो आलस का त्याग, करते हैं प्रार्थना।
बने जीवन सरताज, बहे कर्म भावना।।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया


   18
7 Comments

Ajay Tiwari

01-Apr-2023 08:18 AM

Very nice

Reply

Anam

01-Apr-2023 07:49 AM

सुन्दर सृजन

Reply

Reena yadav

01-Apr-2023 07:37 AM

👍👍

Reply