रिशता
जन्म जन्म का साथ हमारा
आओ गीत मिलन के गाएं,
प्रीत अपनी हम आगे बढ़ाएं।
जन्म जन्म का साथ हमारा,
प्यारा सा यह रिश्ता निभाएं।
जन्म जन्म का साथ हमारा
सात वचन सात फेरों में बंध,
घर तेरी में आई थी।
पाकर प्रियतम साथ तेरा,
खुद पर मैं इतराई थी।
जन्म जन्म का साथ हमारा।
एक दूजे के मनमीत रहे,
प्यार के सुंदर गीत रहे।
बाबू को एक दूजे के समझे,
इतनी सुंदर रीत रहे।
जन्म जन्म का साथ हमारा।
प्रीत अपनी अमर कर जाएं,
धरती अंबर जब तक जग में।
प्यारा सा हम नीड बनाएं,
सद विचारों से अपने सजाएं।
जन्म जन्म का साथ हमारा।
गलतियों को भूलते रहे,
बस एक दूजे को समझते रहे।
तकरार का कोई काम ना हो,
समझौते की बात यहां हो।
जन्म जन्म का साथ हमारा।
खत्म ना हो यह प्यार मेरा,
युगो युगो तक एक साजन।
हर पल हर क्षण याद रखें हम,
एक दूजे को एक साजन।
जनम जनम का साथ हमारा।
मिलना हर जन्म में मुझको,
सोच सोच कर मैं इतराऊँ।
प्यार हमारा अमर हो इतना,
सोच सोच बलिहारी जाऊँ।
जन्म जन्म का साथ हमारा।
रचनाकार ✍️
मधु अरोरा
3.4.2023
shahil khan
04-Apr-2023 09:52 PM
nice
Reply
Varsha_Upadhyay
04-Apr-2023 07:15 PM
बेहतरीन
Reply
Punam verma
04-Apr-2023 08:48 AM
Very nice
Reply