आज भी हनुमान हैं-06-Apr-2023
प्रतियोगिता
दिनांक 06 अप्रैल २०२३
विषय:- स्वैच्छिक
विधा:- मनहरण छंद
शीर्षक:- आज भी हनुमान
योगियों में योगी और,
ज्ञानियों में ज्ञानी महा,
विधि विज्ञानियों में, विज्ञ विद्वान हैं।
धीर वीर महावीर,
वीरों माहिं महावीर,
शक्ति युक्त शक्तिपुंज,
सर्वशक्तिमान हैं।
सिया के दुलारे और,
रामजी के प्यारे सदा,
लखन प्राण दाता के ,
बस में भगवान हैं।
युगों युगों दुनिया में,
प्रताप रहा बाबा का,
साक्षात आज भी,
जग में हनुमान हैं।
विनोदी महाराजपुर
Gunjan Kamal
09-Apr-2023 08:45 PM
बहुत खूब
Reply
Sachin dev
07-Apr-2023 06:13 PM
Nice
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
07-Apr-2023 07:25 AM
बेहतरीन
Reply