लेखनी प्रतियोगिता -06-Apr-2023 हनुमान जन्मोत्सव
रोला छंद
शीर्षक-हनुमान जन्मोत्सव
झारखंड वो स्थान, जहाॅं जन्मे बजरंगी।
सजते मंदिर द्वार, सुमन चढ़ते सतरंगी।।
ढोल कर रहे नाद, भक्त सुन होते मोहित।
करे सभी जयकार,जगत अब होता शोभित।।
जन्मोत्सव है आज,सभी दे रहे बधाई।
गाते मंगल गीत, जगत में खुशियाॅं छाई।।
माॅं अंजनी के लाल, अदू से हमें बचाना।
करना नैया पार, दुखों से पार कराना।।
पवन पुत्र का पर्व, जगत में खुशियाॅं छायें।
लगे दिवाली आज, देख हिय अब हर्षाये।।
गीत लिखो हनुमंत, मधुर रस तुम अब घोलो।
होता है उल्लास, मृदुल सब वाणी बोलो।।
करो हनुमंत भक्ति, दूर हो संकट सारे।
ऐसी इनकी शक्ति, दुखों से हमको तारें।।
कहे अंजनी पुत्र, बनो अतुलित बलधामा।
धरना दारुण रूप, नाम मुख होता रामा।।
राम भक्त हनुमान, यही सब को बतलाते।
हृदय बसे श्रीराम, चीर कर वक्ष दिखाते।।
बहे प्रणय की धार,पार भवसागर करते।
सुबह शाम लो नाम, मनस में गुलशन खिलते।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया
Shashank मणि Yadava 'सनम'
07-Apr-2023 07:24 AM
बहुत ही सुंदर और प्रेममय कविता
Reply
Reena yadav
07-Apr-2023 03:24 AM
👍👍
Reply
ऋषभ दिव्येन्द्र
06-Apr-2023 10:40 PM
बहुत ही सुन्दर रोला छंद 😍👏👏😍
Reply