भरोसा -07-Apr-2023
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 07/04/2023
भरोसा
भरोसा कोई छोटी चीज नहीं,
जल्दी किसी पर किया नहीं जाता।
यह भावना आंतरिक हमारी,
भरोसा ही भगवान से हमें मिलाता।
संसार का अस्तित्व केवल भरोसा,
चाहो तो कभी आज़माकर देख लेना।
भरोसा ना तोडो कभी किसी का,
बहुत मुश्किल से भरोसा जीता जाता।
कुछ लोग झट से तोड़ देते भरोसा,
भविष्य में वे फिर पछताते हैं।
नहीं जीत पाते भरोसा दौबारा,
मुंह के बल गिर जाते हैं।
भरोसा करो सोच विचार कर ही सदा,
आंखें बंद कर ना करो भरोसा किसी पर।
भरोसा जीवन को आगे ले जाता है
यही भरोसा मानव को जीत दिलाता है।।
शाहाना परवीन "शान"...✍️
Gunjan Kamal
09-Apr-2023 08:37 PM
बहुत खूब
Reply
Muskan khan
07-Apr-2023 06:45 PM
Very nice
Reply
Sachin dev
07-Apr-2023 06:20 PM
Nice
Reply