Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -07-Apr-2023 राम को हनुमान पर भरोसा

 शीर्षक-हनुमत और राम का भरोसा
किया राम ने हनुमान पर भरोसा,
 राम ने दी हनुमान को आज्ञा,
सीता मां का पता लगाना।

हनुमान ने दिया वचन,
करे श्री राम को वंदन,
करें समुंदर पार केसरी नंदन।

लेकर राम की मुद्रिका,
पहुंचे रावण की वाटिका
पता लगाया सीता मां का।

अशोक वाटिका में बैठी माता,
देख मैया को हनुमत नीर बहाता,
फैक मुद्रिका मां को विश्वास दिलाता।

करना मुझ पर मां भरोसा,
श्रीराम का भक्त हूं मां,
सीता मां को देता दिलासा।

रखना माता मुझ पर भरोसा,
आपको मैं घर ले जाऊंगा,
लंका का अब नाश होगा।

पल भर में लंका दहन करी,
जलकर भस्म हुई लंका नगरी,
राम के पास भरी डगरी।

राम को सारी बात बताई,
सीता मां को भरोसा दिलाया,
रावण से छुटकारा दिलाना।

सीता मैया ने किया भरोसा,
राम ने लंका पर युद्ध छेड़ा,
रावण को मार गिराया।

सीता मां को वहां से बचाया,
अपने भरोसे का मान सजाया,
हनुमत राम के वादे का मान बढ़ाया।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया




   19
6 Comments

Gunjan Kamal

09-Apr-2023 08:28 PM

शानदार

Reply

Punam verma

08-Apr-2023 08:39 AM

Very nice

Reply

Abhinav ji

08-Apr-2023 08:03 AM

Very nice 👌

Reply