लेखनी दैनिक प्रतियोगिता कहानी -11Apr-2023 अनजान लड़की
चेतन अपनी बाइक से ऑफिस जाता था। उसका ऑफिस रेलवे स्टेशन के पास था। शाम को जब उसके ऑफिस की छुट्टी होती थी तो ऑफिस से घर के रास्ते के बीच में एक चाय की दुकान पड़ती थी।
चेतन उस चाय की दुकान पर जरूर चाय पीता था और चाय पीते पीते सामने पहाड़ों को और सुंदर पक्षियों को देखता रहता था चेतन को उस चाय की दुकान पर चाय पीते हुए प्राकृतिक नजारों और पशु पक्षियों को देखने से बहुत सुकून मिलता था।
चेतन को अपने घर रोज पहुंचते-पहुंचते दस ग्यारह बज जाते थे। चेतन का उसकी मां के सिवा कोई नहीं था।
चेतन के ऑफिस जाने के बाद चेतन की मां घर पर अकेली रह जाती थी।
चेतन की मां हमेशा चेतन से कहती थी कि शादी कर ले लेकिन चेतन के लिए शादी विवाह एक फालतू का काम था। धीरे-धीरे
चेतन की मां को ऐसा महसूस होने लगा था कि चेतन जीवन भर कुंवारा ही रहेगा। इसलिए चेतन की मां को हमेशा चेतन की शादी की चिंता लगी रहती थी।
एक शाम ऑफिस की छुट्टी होने के बाद चेतन जब अपने ऑफिस से बाहर आता है, तो वह देखता है कि चारों तरफ ठंड और कोहरे की वजह से सन्नाटा अंधेरा छाया हुआ है।
और जैसे ही चेतन घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट करता है तो रेलवे स्टेशन के अंदर से एक खूबसूरत लड़की अपना समान का बैग लेकर रेलवे स्टेशन से बाहर आती है।
और चेतन के करीब ही खड़ी होकर घर अपने घर जाने के लिए ऑटो टैक्सी का इंतजार करती है।
बहुत ज्यादा ठंड कोहरे की वजह से टैक्सी ऑटो वाले उस लड़की को नहीं मिलते हैं।
उस लड़की को परेशान और घबराते हुए देखकर चेतन उस लड़की से पूछता है? "आपको किस तरफ जाना है।"
वह लड़की डर घबराहट मैं अपने घर का जो पता चेतन को बताती है। वह रास्ता चेतन के घर की तरफ ही जाता था।
चेतन के कहने से वह लड़की अपने घर जाने के लिए चेतन की बाइक पर बैठ जाती है।
ज़्यादा ठंड होने की वजह से मोटरसाइकिल के सफर में चेतन और वह लड़की ठंड से कांपने लगते हैं।
चेतन जिस जगह घर आते वक्त रोज चाय पीता था। उस दिन ठंड से बचने के लिए उस लड़की को भी उसी जगह चाय पिलाने ले जाता है।
उस दिन ठंड से बचने के लिए चाय बेचने वाले दुकानदार ने एक तसले मे आग जला रखी थी। चेतन चाय वाले को दो चाय बनाने का ऑर्डर देता है।
चायवाला चेतन और उसकी अनजान दोस्त को ठंड से कांपते देखकर जल्दी से चाय बना कर देता है।
चाय पीने के बाद चेतन पहले उस लड़की को उसके घर छोड़ता है और फिर उसके बाद अपने घर जाता है।
उस दिन पहली बार किसी अनजान लड़की से बात करके चेतन को बहुत अच्छा महसूस होता है। और उस दिन के बाद उसके मन में शादी करने की इच्छा जागृत हो जाती है
चेतन को शादी करने के लिए तैयार देखकर उसकी मां की चेतन के भविष्य को लेकर सारी चिंताएं दूर हो जाती है। और चेतन भी समझ जाता है जिंदगी जीने के लिए एक जीवन साथी की बहुत जरूरत होती है।
अदिति झा
16-Apr-2023 08:41 AM
Nice
Reply
ऋषभ दिव्येन्द्र
12-Apr-2023 11:54 AM
बढ़िया
Reply
Punam verma
12-Apr-2023 08:51 AM
Very nice
Reply