Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -13-Apr-2023 सजे इज्जत का ताज

शीर्षक-सजे इज्जत का ताज
दोहे
जो सबकी इज्जत करें, मिलता है सम्मान।
चंद्रभाल शोभे सदा, बजे प्रणय की तान।।
सहज सरल स्वभाव धरें, बहती निर्मल धार।
करता रोशन जग सदा, होती नैया पार।।

वाणी बोले मधु सदा, फैले जग अनुराग।
संयम बसता हृदय में, सदा बने  वो चिराग।।
पावन होता है हृदय, सजता उसमें धीर।
इज्जत इनका तोहफा, कहलाते हैं वीर।।

कर प्रियंका उन्हें नमन, बनते इज्जत दार।
परहित की इज्जत रखें, कहते पालनहार।।
दूर रहे संकट सदा, करती विनती आज।
जीते सबका वो हृदय, सजता इज्जत ताज।।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया

   8
4 Comments

Punam verma

14-Apr-2023 08:44 AM

Very nice

Reply

Abhinav ji

14-Apr-2023 08:19 AM

Very nice 👍

Reply

Wahhhh बहुत ही खूबसूरत और उम्दा दोहे

Reply