फौजी -19-Apr-2023
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 19/04/2023
फौजी
आशिक तो बहुत देखे होंगे आपने,
पर फौजी जैसा आशिक नहीं देखा होगा।
करता है जो इश्क अपने वतन से,
ऐसा दिलदार आशिक नहीं देखा होगा।
फौजी का जीवन समर्पित वतन को,
जान हथेली पर लिए घूमता है।
प्यार करता अपने वतन से ,
ऐसा निडर बहादुर आशिक नहीं देखा होगा।
आशिक तो बहुत देखे होंगे आपने,
पर फौजी जैसा आशिक नहीं देखा होगा।
सब रहते अपने घरों में पर फौजी सरहद पर लड़ता है
जान की परवाह किए बगैर देश की रक्षा करता है।
ऐसा महान व्यक्तित्व वाला इंसान विरले ही जन्म लेता धरती पर ,
ऐसा महान आशिक इंसान के रुप में नहीं देखा होगा।
आशिक तो बहुत देखे होंगे आपने,
पर फौजी जैसा आशिक नहीं देखा होगा।
शाहाना परवीन "शान"...✍️
Muskan khan
20-Apr-2023 10:54 AM
Very nice 👍
Reply