लेखनी प्रतियोगिता -19-Apr-2023 फौजी देश के वीर
शीर्षक- फौजी होते वीर
रोला छंद
फौजी होते वीर ,देश रक्षक कहलाते।
पर्वत जैसा धीर, सभी दुख वो सहजाते।।
करते हम अभिमान, देश के हैं मनमौजी।
करें देश उत्थान, चले हैं देखो फौजी।।
सिफर तिलक है माथ, हाथ में चमके शायक।
करें अदू पर वार, देश के बनते नायक।।
भारत माॅं के लाल, करूॅं मैं तेरी पूजा।
बने देश की ढाल, नहीं है कोई दूजा।।
करे देश का मान, करे मातृभूमि सेवा।
देता है बलिदान, समझता इसको मेवा।।
रहते बॉर्डर पार, पसीना सदा बहाते।
देते अपनी जान, लौटकर वो नहीं आते।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया
Punam verma
20-Apr-2023 09:20 AM
Nice
Reply
Abhinav ji
20-Apr-2023 08:51 AM
Very nice 👍
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
20-Apr-2023 06:34 AM
बेहतरीन
Reply