प्रेरणादायक कहानियां
एक कुत्ता मुंह में रोटी का टुकड़ा लिए कहीं जा रहा था | बीच में पानी पड़ता था | पानी गहरा नहीं था | कुत्ता जब पानी में होकर चलने लगा | तब उसे पानी में अपनी परछाई दिखाई पड़ी |
कुत्ते ने सोचा पानी में दूसरा कुत्ता रोटी लिए जा रहा है | मैं इसकी रोटी छीन लूं, तो मेरे पास पूरी रोटी हो जाएगी |
कुत्ते ने जैसे ही परछाई वाले कुत्ते की रोटी छीनने के लिए मुंह खोला! उसके मुंह की रोटी पानी में गिर गई | वह अपना-सा मुंह लेकर रह गया |
Moral of the Story :- ” आधी छोड़ पूरी को धावे | आधी रहे न पूरी पावे ||”