Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -10-May-2023 "नैतिकता"

      "नैतिकता"

पढ़ता हर कोई नैतिकता का पाठ यहां 
पर है कितने इस दुनिया में
जिन्होंने जीवन में नैतिकता को उतारा है
सच्चा मानव वही बन गया
जिसने नैतिकता का सही रूप को जाना हैं.....!! 

जब तक ना उतारो  नैतिकता जीवन में
इसका महत्व समझ ना आता है
सज्जन वहीं पुरुष है जग में
जिसने नैतिकता को अपने कर्मों में ढाला है....!! 

नैतिकता अनमोल बहुत है
हर कोई पल में डिग जाता है
अडिग रहे जो नैतिकता पर
वहीं लोगों के दिल में बस पाता है....!! 

मूल चुकाना पड़ता सबको यहाँ 
जीवन में नैतिक होने पर
लेकिन धर्म यही है हर मानुष का 
सर्वोत्तम रहे नैतिकता जीवन में....!! 

नैतिकता कोई शब्द नहीं है
जिसको पड़ा और धारण कर डाला
कठिन बहुत है प्रण इसका
हर कोई यहां इसमें ख़ुद को समर्पित कहाँ कर पाता है....!! 

मधु गुप्ता "अपराजिता"




   10
4 Comments

madhura

11-May-2023 12:04 PM

very nice

Reply

Abhinav ji

11-May-2023 08:57 AM

Very nice 👍

Reply

Reena yadav

10-May-2023 09:13 PM

👍👍

Reply