लेखनी कहानी -24-May-2023
आज की प्रतियोगिता- विश्व बंधुत्व
विश्व बंधुत्व नाता ऐसा मीठी वाणी कोयल जैसा
कुटुम्ब का भाव रखे सबसे प्रेम भावना उपजी जबसे
एक सुत्र मे सबको जोड़े वैर भाव से नाता तोड़े
संस्कृति का आधार इससे सर्व धर्म सुखाय है इसमे
सुखद सोच विचार उपजाए मानवता का पाठ पढ़ाए
भारत मे जो भाईचारा विश्व बंधुत्व देता नारा
जन-जन मे खुशहाली लाता उन्नत आशा ज्योति जगाता
आतिथ्य इसके भाव सलोने हृदय बसे यह कोने-कोने
जन सेवक का भाव दिखाता सौम्य सी अनुभूति जगाता॥
किरण मिश्रा #निधि#
ऋषभ दिव्येन्द्र
25-May-2023 12:41 PM
बहुत सुन्दर
Reply
वानी
25-May-2023 11:37 AM
Khoob
Reply
Reena yadav
25-May-2023 10:46 AM
👍👍
Reply