Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -02-Jun-2023 मटके का पानी

शीर्षक-मटके का पानी
छंद-चौपाई
दादी नानी बात पुरानी।पीना मटके का तुम पानी।।
सबको कहती यही कहानी। सुनना मेरी गुड़िया रानी।।
काया होती सदा निरोगी। बन जाएगा रमता जोगी।।
शीतल लगता इसका पानी।  यही बात तुम सबने जानी।।

सुनो मनुज घर फ्रीज सजाता। मटका सबकी जान बचाता।।
स्वच्छ होता उसका पानी। यही बात सब तुम्हें सुनानी।।
वैज्ञानिक कहता है गाथा। नतमस्तक करता हूॅं माथा।।
सदा लाख गुण तत्व छुपाता। पाकशाला में सदा लुभाता।।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा



   15
5 Comments

Punam verma

03-Jun-2023 10:18 AM

Very nice

Reply

Abhinav ji

03-Jun-2023 08:25 AM

Very nice 👍

Reply

सुन्दर अभिव्यक्ति

Reply