लेखनी प्रतियोगिता -09-Jun-2023 दुआओं का असर
शीर्षक-दुआओं का असर
दुआ का होता है असर,
मात पिता की अपना डगर,
पूर्ण होगा तेरा सफर।
घर ऑंगन होता शिवाला,
प्रभु को देना प्रथम निवाला,
दूर होता घर का दिवाला।
प्रथम मात-पिता के चरण स्पर्श करना,
फिर नव सीढ़ी तुम सदा चढ़ना,
लक्ष्य की ओर बढ़ना।
परहित की मदद बने सहारे,
उनकी दुआ हमें निखारे,
जीवन में लाती सदाबहारे।
सुकर्म सदा तुम करना,
दुआएं लेकर बढ़ना,
दुश्मनों से न डरना।
दुआएं जान बचाती है,
जीवन में खुशी दिलाती है,
एक दुआएं सबको हॅंसाती है।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया ✍️
Gunjan Kamal
20-Jun-2023 07:36 AM
👏👌
Reply
Punam verma
10-Jun-2023 08:45 AM
Very nice
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
10-Jun-2023 08:16 AM
Nice
Reply