Madhu Arora

Add To collaction

पथिक

प्रेम की राह का पथिक,
सजाए आज राह हूं।
इंतजार में आपके,
पलके बिछाए आज हूं।
प्रेम पथ मैंने सजाया,
चुन लिया है आपको।
हाथ थाम लीजिए मेरा,
और ना अब इंतजार है।
आप आएंगे खिलेगी,
मन की मेरे हर कली।
झूमेगा मन का आंगन,
प्यार की जब बात चली।
सोच सोच हर्षा रही,
आएंगे प्रिय आप तो।
प्रेम पथ मैंने सजाया।
धड़कन  अब कह रही,
आएंगे प्रियतम मेरे।
प्रेम सुधा रस  बरसेगा,
आज तो हिय मैं मेरे।
तृप्त होगी आत्मा,
मिलन जब हो जाएगा।
व्याकुल है दो नैन मेरे
,बस तेरे ही दीदार में।
प्रेम पथ मैंने सजाया
तेरे ही बस प्यार में।
राधा कृष्ण सा मिलन मेरा,
बांसुरी बजती रहे।
भूल जाऊं मैं खुदी को,
बस तेरे  दीदार में।
सांसो की सरगम सी,
रमती रहूं तुझमें प्रिय।
प्रेम पथ मैंने सजाया
तेरे ही बस प्यार में।।
          रचनाकार ✍️
           मधु अरोरा
          28.6.2023

   23
5 Comments

Babita patel

29-Jun-2023 02:50 PM

nice

Reply

Gunjan Kamal

29-Jun-2023 10:24 AM

👌👏

Reply

हिय मैं मेरे,,,,, में होगा मैं के स्थान पर

Reply