दस्तक

प्यासी धरती की बूंदे बनकर 

सुंदर निर्मल वाणी बनकर 
अपने चेहरे पर खुशी लेकर 
दरवाजे पर दस्तक दे जाना.....
🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀
ग्रीष्म ऋतु में शीत बनकर 
अमावस में चांद बनकर 
कोयल की मधुर वाणी सुनकर 
दरवाजे पर दस्तक दे जाना....
🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀
किसी शायर की शायरी बनकर 
गजलों के शब्द बनकर 
कवि की कविता को देखकर 
दरवाजे पर दस्तक दे जाना..... 
🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀
सावन में बरसात बनकर 
बारिश का राग बनकर 
बादलों से मुलाकात कर
दरवाजे पर दस्तक दे जाना....

   21
9 Comments

खूबसूरत भाव और अभिव्यक्ति

Reply

Alka jain

03-Jul-2023 08:01 PM

Nice

Reply

Anjali korde

03-Jul-2023 04:40 PM

nice

Reply