लेखनी प्रतियोगिता -04-Jul-2023 संघर्ष
शीर्षक-संघर्ष
संघर्ष को बनाकर बीज,
लक्ष्य को पानी से सींच,
बने नव मंजिल की नींव।
देगी तुमको नया वृक्ष,
उगेगे उसमे फल मिष्ट,
जीवन होगा सदा हर्षित।
करना सदा शुभ कर्म,
पथ पर चलते रहना निरंतर,
लक्ष्य मिले तुमको सतत।
तम को चीर कर आगे बढ़ना,
लक्ष्य को तुम सदा गढ़ना,
नैतिकता के पाठ पढ़ना।
पथ में चाहे कितने हो शूल,
पीछे मुड़ने की न करो भूल,
परिश्रम के खिलाना फूल।
उत्तुंग पथ में डाल डेरा,
नव क्षितिज की चाह रख,
लक्ष्य होगा सदा तेरा।
कहता दिनकर तुमको,
संघर्ष को बना सखा,
कभी ना होंगी ओझल ऑंखें।
दिल में रख तू संघर्ष,
कभी ना होगा मर्ष,
मिलेगा सदा हर्ष।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया ✍️
Reena yadav
05-Jul-2023 10:59 AM
👍👍
Reply
madhura
05-Jul-2023 09:25 AM
nice
Reply
Abhinav ji
05-Jul-2023 08:12 AM
Very nice 👍
Reply