5. हाथ हुनर ना भूखा मरता!
हाथ हुनर ना भूखा मरता!
कुछ ना कुछ तो है वो करता।
बिन मेहनत के आए ना कुछ,
आए भी तो, भाए ना कुछ।
मेहनत सबसे अच्छा गुण है,
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है।
आलस की तुम छोड़ दो संगत,
खुद आती फिर मुख पर रंगत।
बात नही हम झूठ बताते,
राह न कोई गलत दिखाते।
समय के रहते बात ये समझो!
सब कुछ तेरे हाथ ये समझो।
फ़राज़ (क़लमदराज़)
S.N.Siddiqui
@seen_9807
*अधूरे मिसरे प्रतियोगिता 5*
Shashank मणि Yadava 'सनम'
07-Sep-2023 08:36 PM
सुन्दर सृजन
Reply
Swati chourasia
07-Jul-2023 07:22 PM
वाह बहुत ही बेहतरीन रचना 👌👌
Reply