Add To collaction

सावन ( कुन्डलियां छन्द )

सावन ( कुन्डलियां छन्द )

सावन आया देख कर चिड़िया करतीं शोर,
चिड़िया भोजन खोजतीं उठ जातीं अति भोर।
उठ जातीं अति भोर चिड़ियों का है मन भावन,
सबको प्यारा भावता‌ महीना आया  सावन।

बारिश का मौसम यही,नभ से सुधामृत बरसे,
बिन पानी के ताल-तलैया और ये धरती तरसे।
धरती  तरसे जल बिना  होती गर्मी से ख़ारिश,
ऐ मेरे परमात्मा कब होगी अब बारिश।

गर्मी की ऋतु ने कर दिया हाल सभी  बेहाल,
स्वेद बिन्दु भी बह रहे ज्यों पूर्ण भरे हों ताल,
पूर्ण भरे हों ताल  बिजली करती बेशर्मी,
रात रात भर आती नहीं सताती सबको गर्मी।

सावन भादों मास मे होती बारिश  घनघोर,
नदी उफ़न कर चल रहीं ,पानी का अति शोर,
पानी का अति  शोर फूल रहे हैं जामुन,
आम,जमुनवा बिक रहे मौसम है इनका सावन।

आनन्द कुमार मित्तल, अलीगढ़

   13
3 Comments

Gunjan Kamal

16-Jul-2023 01:13 AM

👌👏

Reply

Varsha_Upadhyay

15-Jul-2023 07:31 PM

बहुत खूब

Reply

Alka jain

15-Jul-2023 02:08 PM

Nice one

Reply