Add To collaction

गुरु ‌वन्दना

 गुरु ‌वन्दना:

माता होती प्रथम गुरु और मात -पिता हैं प्रभु समान,
सद्गुरु मे बसते सदा परम कृपालु भगवान।

ईश्वर की माया अनन्त ,ईश्वर की है शक्ति महान,
गुरु-कृपा से ही मिल जाती उस सर्व शक्ति की पहचान।

सुधर्म की शिक्षा देते और सुकर्तव्य सिखाते हैं,
दया,क्षमा ममता का अनुपम पाठ पढ़ाया करते हैं।

गुरु कृपा यदि मिल जाये तो  मानव,मानव बन जाता है,
मानव बन के वह मानव बहतर समाज रच पाता है।

सरदार पटेल, लक्ष्मीबाई,सुभाष बोस उदाहरण हैं,
देश की खातिर मरने वाले वे अतिवीर प्रमाणक हैं।

गुरु हूं शिक्षा पा कर ही तो कवि प्रसिद्धि पा जाते हैं,
कालजयी सृजन करते,और जग मे नाम कमाते हैं।

करो नित्य वन्दना गुरु की,गुर कृपा मे शक्ति अनेक,
मानवता को  प्राप्त करे जो है सुधर्म बस जग मे एक।

आनन्द कुमार मित्तल, अलीगढ़

   13
3 Comments

Gunjan Kamal

16-Jul-2023 01:12 AM

👌👏

Reply

Varsha_Upadhyay

15-Jul-2023 07:29 PM

बहुत खूब

Reply

Alka jain

15-Jul-2023 02:06 PM

Nice one

Reply