हरियाली # प्रतियोगिता
चौपाई
सम मात्रिक छंद
सृजन शब्द-हरियाली
हरियाली का मौसम आया।
उपवन में मधुमास सजाया।।
हरियाली की फैली चादर।
नमन करो धरती को सादर।।
हरी भरी हो वसुधा रानी।
बरसे कुंजन में नित पानी।।
विटप पात से जब -जब भरते।
शीतल सबका अंतर करते।।
पौधरोपण करते जाओ।
धरिणी को फिर स्वच्छ बनाओ।।
यही सदा संकल्प हमारा।
हरा-भरा हो हर घर-द्वारा।।
प्रीति चौधरी"मनोरमा"
जनपद बुलंदशहर
उत्तरप्रदेश
मौलिक एवं अप्रकाशित।
Gunjan Kamal
19-Jul-2023 03:26 AM
👏👌
Reply
Reena yadav
18-Jul-2023 10:32 PM
👍👍
Reply
Varsha_Upadhyay
18-Jul-2023 10:08 PM
Nice
Reply