Add To collaction

घर सूना हो गया -19-Jul-2023

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 19/07/2023
घर सूना हो गया

विदाई बिटिया की होगी जब 
घर सूना हो जाएगा।
याद आएगा बचपन उसका
मन भर- भर आएगा।

बिटिया हो जाएगी पराई,
अपने सजन घर जाएगी।
आशीर्वाद हमारा साथ रहेगा,
सजना से प्रेम पाएगी।

बिटिया का सुख माता पिता को,
धन्य कर देता है।
जब मिलता उसे ससुराल अच्छा, 
समझो भाग्य उज्जवल होता है।

सबकी बेटियाँ रहे सुखी 
ऐसी प्रार्थना करते हैं।
ईश्वर तेरा शुक्रिया हम
सदा अदा करते हैं।

बेटियाँ नहीं होती पराई,
यह मन का वहम है ।
हमारे तन का हिस्सा है
हमारे घर का हिस्सा है।

घर सूना हो गया ,
यह कहना नहीं चाहिए। 
बेटियाँ बसाती घर संसार,
दूसरे घर का सहारा चाहिए।

एक साथ दो घरों की
मां मर्यादा रखती हैं।
बेटियां बनकर बहू 
ससुराल का सम्ती हैं।

शाहाना परवीन "शान"...✍️ 
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश 







   9
4 Comments

Anjali korde

19-Jul-2023 08:20 PM

Beautiful

Reply

Milind salve

19-Jul-2023 01:31 PM

Nice

Reply

HARSHADA GOSAVI

19-Jul-2023 11:25 AM

Very nice

Reply