Add To collaction

मेहनत सबसे अच्छा गुण है, आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है

मेहनत सबसे अच्छा गुण है,
 आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है।
 दुर्गुण को अपनाना भी तो,
 सबसे बड़ा बना अवगुण है।।

 जीवन हर पल रूप बदलता,
 नहीं एकसा रहता है ।
कभी नदी तूफानी बनता ,
कभी शांत हो बहता है।।
 जो नवजात शिशु लगता था,
 हो जाता वह सहज तरुण है।
 मेहनत सबसे अच्छा गुण है,
 आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है ।।

तजकर आलस आगे बढ़ना,
मत करना राही मनमानी।
सरल सदा बनती है श्रम से,
 इस जीवन की जटिल कहानी।
 सुख आता है पल दो पल को,
 फिर हो जाती कथा करुण है।
 मेहनत सबसे अच्छा गुण है,
 आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है।

प्रीति चौधरी"मनोरमा"
जनपद बुलंदशहर
उत्तरप्रदेश

   5
2 Comments

बेहतरीन अभिव्यक्ति और खूबसूरत भाव

Reply

Varsha_Upadhyay

22-Jul-2023 07:18 PM

Nice

Reply