Add To collaction

एहसास

मंच नमन 🙏

एहसास हां 
एहसास दिखता नहीं
केवल महसूस किया जाए
प्रेम जो भीतर सबके लिए
संवेदना  अंतर्मन में एहसास
कभी सुख  कभी दुख दोनों
बिना कहे कुछ सामने वाले‌ को
अपनी अंतरात्मा के‌ चक्षु से
मौन अबोले शब्दों को समझ 
अपने एहसास की मीठी थपकी
एहसास ही जीवन को  प्रेममय 
करुणा  ,संवेदना, ममता स्नेह
एहसास ही मां नवजात शिशु को
अपने सीने से लगा सारा ममत्व
उड़ेल देती मां की  गोद का एहसास
नवजात शिशु  दुधमुंहा बच्चा
एहसास ही एक जीवन को
दूसरे से जोड़ कर बेहद सुंदर
बना दुनिया को प्रेम के रंग में रंग
एक दूसरे की जरूरत का एहसास होता
एहसास एक खामोश जुबान..!!

आरती तिवारी सनत दिल्ली

   19
4 Comments

बहुत ही सुंदर सृजन

Reply

Abhinav ji

02-Aug-2023 06:20 AM

Very nice 👍

Reply

Reena yadav

02-Aug-2023 12:29 AM

👍👍

Reply