लेखनी प्रतियोगिता -10-Aug-2023 प्रीतम की तमन्ना
विषय-तमन्ना
*गीत*
दिल करता है आज तमन्ना, हो अब मिलन हमारा।
तन छूती बारिश की बूॅंदे, करती हमें इशारा।।
तुम बिन सजना रातें सूनी, जल्दी वापस आना।
हृदय कुमुदिनी देखो खिलती, धड़कन गाती गाना।।
बनके मेघा नैना बरसे, बहती विरहन धारा।
दिल करता है आज तमन्ना, हो अब मिलन हमारा।।
प्रमुदित मन है प्रियतम मेरा, आओ दिलबर जानी।
रंगरेज हो तुम मेरे, तुमसे शाम सुहानी।।
नदी लहर अब हमें बुलाती, देखे राह किनारा।
दिल करता है आज तमन्ना, हो अब मिलन हमारा।।
वारिधि बनकर तुम आना,बनती मैं गहराई।
हृदय सीप में मुझे समाना, बन जाऊॅं परछाई।।
नित मोती बनकर मैं चमकू, दूर करूॅं ॲंधियारा।
दिल करता है आज तमन्ना, हो अब मिलन हमारा।।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया
Milind salve
13-Aug-2023 01:05 PM
Nice 👌
Reply