Kavita Jha

Add To collaction

एक डोर में सबको बांधती,वो हिंदी है, लेखनी कविता प्रतियोगिता# आधे-अधूरे मिसरे-25-Jul-2023

मेहनत सबसे अच्छा गुण है (#आधे अधूरे मिसरे)

मेहनत सबसे अच्छा गुण है, आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है।
 समझ गए जो बात इतनी सी, भर जाते उनमें सद्गुण है।।

खुद पर रखना  विश्वास सदा ही, काम सभी आसान बनेंगे।
राह कठिन कोई नहीं लगेगी, स्वप्न अधूरे नहीं रहेंगे।।

मंजिल अपनी मिल जाएगी, खुशियाँ जीवन में आएगी।
पथ पर आगे बढ़ते जाना, किस्मत अच्छी बन जाएगी ।।

सफलता कदम तभी चूमेगी,  और मिटेंगे सारे अवगुण।
मेहनत सबसे अच्छा गुण है, आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है।।

कविता झा'काव्य'अविका"
# लेखनी
# आधे अधूरे मिसरे लेखनी काव्य प्रतियोगिता 

   7
3 Comments

बेहतरीन

Reply

Milind salve

12-Aug-2023 12:41 PM

Nice

Reply