लेखनी कहानी -14-Aug-2023
कलम आज उनकी जय बोल
जो रण में गुमनाम गए
जिनकी खबर न आ पाई
न जग ने जिनकी सुध लाई।
कलम आज उनकी जय बोल
जो सबसे पीछे छूट गए
अपने खोकर भी शांत रहे
भीतर ही भीतर टूट गए।
कलम आज उनकी जय बोल
जो देश पे जा बलिदान हुए
भारत माता के बेटे जो
माता के लिए कुर्बान हुए।
कलम आज उनकी जय बोल
जिसने अगणित कष्ट सहे
कर्तव्य निभाते गुजर गए
फिर भी बिल्कुल गुमनाम रहे।
अधूरे मिसरे प्रसिद्ध पंक्तियां
Gunjan Kamal
15-Aug-2023 01:27 PM
👏👌
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
14-Aug-2023 08:30 AM
खूबसूरत भाव और अभिव्यक्ति
Reply