Add To collaction

ज़हरीला पानी -21-Aug-2023

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 21/08/2023
जहरीला पानी 

प्यास है बहुत, 
जो बर्दाश्त नहीं होती पर।
क्या करें? 
पानी पिएं तो भी मरे,
ना पिएं तो भी मर जाएं।
किसी ने बताया था हमें कि 
यह पानी ज़हरीला है।
इसके पास ना जाना,
बहुत ही जानलेवा है।
समझ में नहीं आता कि क्या करें ?
पानी पिएं या ना पिएं ?
प्यास है बहुत, 
जो बर्दाश्त नहीं होती पर,
क्या करें ?
पानी पिएं तो भी मरे,
ना पिएं तो भी मर जाएं।

ऐसे ही कुछ रिश्ते होते हैं जो
ज़हरीले पानी की तरह होते हैं।
जिन्हें निभाना भी होता 
मुश्किल और
छोड़ा भी जा नहीं सकता।
ज़िंदगी में होता है ऐसा दोस्तों! 
कुछ प्यास पानी के होने से भी 
नहीं बुझ पाती।
ज़िंदगी भर के लिए 
ज़ख्म दे जाती है।
प्यास है बहुत, 
जो बर्दाश्त नहीं होती पर
क्या करें? 
पानी पिएं तो भी मरे,
ना पिएं तो भी मर जाएं।।

शाहाना परवीन "शान"...✍️
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश 

   5
1 Comments

Abhilasha Deshpande

21-Aug-2023 10:07 AM

Nice

Reply