एहसास
*एहसास*
है मिला दर्द
है मिला दर्द उससे जिसे दिल दिया,
दिल की क़िस्मत में लिक्खा है बस अलविदा।
दिल की आवाज़ जिसने सुना दिल से है-
वही जान लो बस है दिल का ख़ुदा।।
मिल गया दिल से दिल ऐसा कहते सुना,
दो दिलों का मिलन बनते संगम सुना।
है तो संगम का मतलब मिलन-प्रेम से-
पर किनारे नदी के हैं रहते जुदा ।।
वही जान लो...........।।
दिल दीवाना है,पागल है,मस्ताना है,
न मस्ती में समझे क्या खोना,क्या पाना है?
दिल से दिल ही है करता सदा दिल्लगी-
लाख रूठे ज़माना-फ़िदा तो फ़िदा।।
वही जान लो............।।
दिल का हुनर बस ख़ुदा का हुनर,
जो सीखा है दिल से वही है हुनर।
दिल से सीखा हुनर है करिश्मा भरा-
असर है अमिट, है हसीं हर अदा।।
वही जान लो.............।।
जो बनाया है दिल को उसे शुक्रिया,
है हँसा के रुलाया उसे शुक्रिया।
शुक्रिया है उसे जो रुला के हँसाया-
हँसना-रोना ही दिल की अदा है सदा।।
वही जान लो..............।।
दिल से ही रहती दिलेरी है क़ायम,
रहे दिल कठोर या फिर मुलायम।
यदि दिल किसी का किसी दिल में बसता-
वही है ख़ुदा का ठिकाना बदा ।।
वही जान लो बस है दिल का ख़ुदा।।
©डॉ0हरि नाथ मिश्र
9919446372
Shashank मणि Yadava 'सनम'
30-Aug-2023 08:27 AM
बहुत ही सुंदर और बेहतरीन
Reply
Gunjan Kamal
30-Aug-2023 07:21 AM
👏👌
Reply
Reena yadav
29-Aug-2023 10:53 PM
👍👍
Reply