Add To collaction

बचपन -03-Sep-2023

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 03/09/2023
विषय:- बचपन

ठीक है मित्र
हम दोनों चलेंगे
फिर स एक साथ ।
वैसे ही जैसे 
बचपन में चला करते थे 
साथ-साथ।
इस दुनिया से दूर
बहुत दूर
जहाँ शांति होगी।
समंदर के किनारे ,
जहाँ रेत होगा।
वहाँ हम दोनों 
हाथों की उंगली से 
कुछ तस्वीरें बनाएंगे।
जैसे कभी 
बचपन में 
बनाया करते थे और 
चौपाटी पर मिलने वाले 
चने खाएंगे।।
बचपन की कोई बात
भुलाई नहीं जाती 
रह रहकर सब याद 
आता रहता है।
लगता है जैसे 
लौट आ बचपन वापिस 
और आकर थाम ले फिर से 
उन खूबसूरत हाथों में अपने,,
जिसमे कोई 
परवाह और फ़िक्र नहीं थी।
बोलो मंज़ूर है तो 
कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करूं 
तुम चलोगे मेरे साथ
हम दोनों होंगे 
फिर साथ साथ 
हाथों में होगा 
फिर हाथ।।
साथ होंगी बचपन की 
मधुर स्मृतियाँ।।
ओह ! बचपन तू लौट आ 
एक बार फिर ।।

शाहाना परवीन"शान"...✍️
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

   13
6 Comments

Varsha_Upadhyay

04-Sep-2023 07:45 PM

Nice

Reply

Milind salve

04-Sep-2023 05:27 PM

Nice 👍🏼

Reply

Gunjan Kamal

04-Sep-2023 04:36 PM

बहुत खूब

Reply