Add To collaction

जनसंख्या वृद्धि

जनसंख्या वृद्धि


 जन्म लेना मनुष्य की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है । मनुष्य एकमात्र ऐसा प्राणी है जो अपने काल्पनिक विचारों को वास्तविकता का आकार दे सकता है। जीवन के नए आयामों को गढ़ वह उन्हें समझ भी सकता है। विकास की गति जितनी मनुष्य में है उतना किसी और प्राणी में विशेष रूप मैं नहीं है । किंतु विकास के इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हमें संसाधनों की आवश्यकता है, जो कि सीमित है। महत्वपूर्ण संसाधनों के लिए हमें प्रकृति पर आश्रित रहना होगा। मनुष्य स्वयं में एक संसाधन है किंतु इसकी उपयोगिता के लिए हमें अन्य संसाधनों की आवश्यकता पड़ती है। लगातार जनसंख्या वृद्धि में इस संसाधन का सामान वितरण होने मैं कुछ समस्याएं आ सकती हैं। हम जमीन को खींचकर उसकी लंबाई नहीं बढ़ा सकते और ना ही रहने के लिए नए जमीन बना सकते हैं। इस सीमित धरा पर सीमित रूप से ही हम अनाज उगा सकते हैं। तो सीमित संसाधन असीमित जनसंख्या को कैसे संतुष्ट कर सकता है । जनसंख्या वृद्धि आज विश्व की बड़ी समस्याओं के सूची में एक महत्वपूर्ण पहलू है
 ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि की अन्य बड़ी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ जनसंख्या वृद्धि जैसी समस्याओं के लिए भी सोचा जाए। हमें स्वयं से सचेत होना पड़ेगा। भविष्य का दर्पण हमारे समक्ष है उसके अनुरूप ही हमें कार्य करना होगा। सरकार ने बहुत से बड़े कदम उठाए हैं किंतु जब तक हम स्वयं इस समस्याओं के विषय में उच्च स्तर से नहीं सोचेंगे तब तक कोई सफल परिणाम नहीं मिल सकेगा। अपने समाज के विकास के लिए हमें सचेत रहना पड़ेगा इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित भी होना है।

बिंदेश कुमार झा/bindesh.k.jha@gmail.com

   12
4 Comments

Abhinav ji

08-Sep-2023 09:29 AM

Nice

Reply

Varsha_Upadhyay

04-Sep-2023 07:50 PM

V nice

Reply

Milind salve

04-Sep-2023 05:54 PM

Nice 👍🏼

Reply