सहारा
/// ग़ज़ल
दर्द ए दिल का सहारा है तु
मैं हुँ कश्ती किनारा है तु।
ज़रा सुन ले अरे ओ बेख़बर
जाँ जिगर दिल हमारा है तु।
मेरी किस्मत का ओ रे पिया
जगमगाता सितारा है तु।
दिल को आता सुकुँ देखकर
ऐसा दिलकश नज़ारा है तु।
मैं ने मुडकर किया ऐतराफ़
जब भी दिल से पुकारा है तु।
शबे वस्ल हो दीदार ए यार
हाय फ़ुरक़त का मारा है तु।
जुंबिशे चश्म ए नम का कशिश
खुबसूरत इशारा है तु।
...... 🖋️❣️
Yusuf
16-Sep-2023 07:27 PM
💞💞
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
09-Sep-2023 07:16 AM
बेहतरीन
Reply
Reena yadav
08-Sep-2023 11:16 PM
👍👍
Reply