तलाश
सर्वप्रथम माँ शारदे को नमन
तत्पश्चात"लेखनी" मंच को नमन
मंच के सभी श्रेष्ठ सुधीजन को नमन
शीर्षक -:तलाश
दिनाँक-12-09-2023
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जन्म से मृत्यु तक मन में बनी रहती है एक तलाश।
कहीं से खोजूँ मिल जाए फूल पलाश।।
विद्यार्थी जीवन में रहती है मन में एक आस।
कक्षा में प्रथम आऊँ मैं बनूँ सबका खास।।
काबिल हो ,जागती एक नई उमंग।
पंख लगाकर उड़ूँ,गगन में परियों संग।।
ले पुलिंदा अंकतालिका का भटकू इधर उधर।
नौकरी मिल जाए मुझे तलाशू इधर उधर।।
थोड़ी सी राहत मिली,मन उठे नव तरंग।
जीवन साथी की तलाश में ,मन ले उड़े सतरंग।।
आभा मिश्रा कोटा-राजस्थान
Sushi saxena
13-Sep-2023 03:24 PM
V nice
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
13-Sep-2023 08:08 AM
सुन्दर सृजन
Reply
Reena yadav
13-Sep-2023 07:44 AM
👍👍
Reply