समझौता -13-Sep-2023
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक:13/09/2023
समझौता
जो होते बुद्धिमान वही समझौता करते हैं,
ना समझ छोटी छोटी सी बात पर अकड़ते हैं।
पर जहाँ आए बात सिद्वांतो की ,वहाँ हरगिज़ समझौता मत करना।
आत्मसम्मान बड़ा सबसे इतना याद सदैव तुम रखना।
माना समझौता रिश्तों में पकड़ बनाता है पर
यही समझौता कभी कभी खोखला भी कर जाता है।
झूठ फरेब पर टिका समझौता पनप नहीं पाता,
जो समझौता हो दिल से वही सबको रास आता।
समझौता करो चाहे बार बार हर बार मित्रों,
जहाँ विश्वास नहीं वहाँ यह रुकेगा नहीं।
जहाँ प्यार प्रेम नहीं वहाँ यह बसेगा नहीं।।
समझौता बहुत शक्तिशाली हर कोई नहीं कर पाता है,
जिसका हृदय है विशाल वही इसे जी पाता है।
शाहाना परवीन "शान"...✍️
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
hema mohril
14-Sep-2023 07:29 AM
Nice one
Reply
Varsha_Upadhyay
13-Sep-2023 05:33 PM
Nice one
Reply
Milind salve
13-Sep-2023 04:20 PM
Nice
Reply