Add To collaction

बापू

मन में दृढ़ विश्वास हौसला, 
आजादी का नाद लिए।
लाठी लेकर बिगुल बजाया,
गोरे शासक डरा दिए।

देकर करो मरो का नारा, 
अंग्रेजो भारत छोड़ो,
हाथ पकड़कर इक दूजे का,
हिंदुस्तान हिंदी जोड़ो।

हिंसा को जीवन से त्यागा,
अहिंसा को अपना लिया,
सत्य अहिंसा राह पकड़कर,
आत्मविश्वास जगा दिया।

खुद का विश्वास डिग ना पाए,
विश्व जड़ें हिल जाएंगी,
आत्मबल है अलौकिक शक्ति,
बाधाएं हट जाएंगी।

दिल में भारत के जा बैठे,
जग में आभा फैल गई,
इतिहास में स्वर्णाक्षर हैं,
जनता उनकी गैल गई।

सादा जीवन, उच्च धारणा, 
अहिंसा परमोधर्म है,
दृढ़संकल्प से करो साधना,
जीवन दर्शन उत्कर्ष है।

भारतीय का भारत है ये,
जगत को ये समझा दिया,
जन-जन के दिल पर कब्जा था,
नोटों पर "श्री" छाप दिया।

स्वरचित-सरिता श्रीवास्तव "श्री"
धौलपुर (राजस्थान) 

स्वरचित-सरिता श्रीवास्तव "श्री"
धौलपुर (राजस्थान)

   23
11 Comments

सुन्दर सृजन

Reply

Sarita Shrivastava "Shri"

03-Oct-2023 04:33 PM

🙏🙏

Reply

madhura

03-Oct-2023 10:14 AM

V nice

Reply

Sarita Shrivastava "Shri"

03-Oct-2023 04:33 PM

🙏🙏

Reply

Reena yadav

03-Oct-2023 10:12 AM

👍👍

Reply

Sarita Shrivastava "Shri"

03-Oct-2023 04:32 PM

🙏🙏

Reply