मानवता से जुड़ी आस्था

मानवता से जुड़ी आस्था

गीत✍️ उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट

है विभिन्नता मगर एकता
प्रेरक बने जहान की
मानवता से जुड़ी आस्था
अपने हिंदुस्तान की।
🌹🌹
सदा अहिंसा की पूजा कर
सच्चाई के पथ पर चलते
आलोकित होता जग सारा
यहाँ प्रेम के दीपक जलते
गंगा- जमुनी बहती धारा
सद्भावों के सपने पलते
हिंदू -मुस्लिम, सिख-ईसाई
मिलकर साथ फूलते- फलते
🌹🌹
रहें राष्ट्र के लिए समर्पित
करें न चिंता जान की
मानवता से जुड़ी आस्था
अपने हिंदुस्तान की।
🌹🌹
लगती पीर पराई अपनी 
समरसता के भाव जगाते
निष्ठाओं से जो है सींची
फसल प्रेम की यहाँ उगाते
भेदभाव क्यों करें किसी से
नफरत को सब दूर भगाते
सुख-दु:ख के हम सब हैं साथी
दीन- दुखी को गले लगाते
🌹🌹
लगती प्यारी हमको माटी
भारत देश महान की 
मानवता से जुड़ी आस्था
अपने हिंदुस्तान की।
🌹🌹 
चुन- चुनकर मारे आतंकी
था जटिल कारगिल युद्ध यहाँ
सकल विश्व में भारत जैसे
अब बोलो वीर जवान कहाँ
उगले सोना अपनी धरती
हों देव समान किसान जहाँ
चमत्कार विज्ञान दिखाता 
अब स्वागत चंदा करे वहाँ
🌹🌹
जय जवान जय-जय किसान फिर
जय बोलो विज्ञान की 
मानवता से जुड़ी आस्था 
अपने हिंदुस्तान की।

 रचनाकार ✍️उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट  
'कुमुद -निवास' 
बरेली (उत्तर प्रदेश)
 मोबा.- 98379 44187

   7
2 Comments

Mohammed urooj khan

16-Oct-2023 01:12 AM

👌👌👌👌👌

Reply

zoom gaming

14-Oct-2023 07:04 PM

,👍🏻

Reply